मोबाईल से घर बैठे ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं ?

Join WhatsApp Channel

Join Now

Join Telegram Group

Join Now

बर्थ सर्टिफिकेट यानि जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होने के कारण हर व्यक्ति को अपना जन्म प्रमाण पत्र जरूर बनवा लेना चाहिए। जन्म प्रमाण पत्र आयु का प्रमाण होने के साथ ही जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता बच्चे का आधार कार्ड बनाने के लिए व बच्चे का स्कूल में एडमिशन कराने के लिए हमारे को जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती हैं। अगर आप भी ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको Janam Praman Patra Kaise Banaye की जानकारी आपको स्टेप बाय स्टेप देने जा रहे हैं।

Janam Praman Patra Kaise Banaye

बच्चे का जन्म हॉस्पिटल में होता है तब हॉस्पिटल के द्वारा तुरंत बंद या लगभग 21 दिन उपरांत जन्म प्रमाण पत्र बनाकर दे दिया जाता हैं। लेकिन किसी वजह से आपको आपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं हुआ है तो आप ऑनलाइन और ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। आगे हम आपको जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं का तरीका बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें ?

Birth Certificate Online Apply 2025

आप उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी है तो आप आसानी से अपना या बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं। यूपी बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन बनाने के लिए आपको अपने मोबाईल में सबसे पहले https://crsorgi.gov.in आधिकारिक साइट को ओपन कर लेना हैं। इसके बाद आपको नीचे बताएं सभी स्टेप को फॉलो करना होगा –

  • जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको User Login के नीचे अपना यूजर आईडी और पासवर्ड को टाइप करने के बाद लॉगिन कर लेना हैं।
birth certificate kaise banaye
  • अगर आपका यूजर आईडी पासवर्ड नहीं बना हुआ है तो आप General Public Signup के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आप अपना नाम, ईमेल आईडी मोबाईल नंबर, स्टेट, डिस्ट्रिक्ट, गाँव आदि की डिटेल्स को टाइप करने के बाद Register के बटन पर क्लिक करके यूजर आईडी और पासवर्ड बना सकते हैं।
janam parman patra online kaise banaye
  • अब आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड को टाइप करने के बाद लॉगिन कर लेना हैं।
  • आपके सामने Birth Registration का Form ओपन हो जाएगा।
birth certificate online apply
  • यहाँ पर सबसे पहले आपको प्राइमरी और सेकंडरी भाषा को सिलेक्ट कर लेना हैं।
  • नीचे आपको बच्चे का जन्म दिनाँक, जेंडर, नाम आदि की डिटेल्स को टाइप करना हैं।
  • अगर आपने बच्चे का आधार कार्ड बनवा लिया है तो आपको आधार कार्ड नंबर को टाइप कर देना हैं।
  • Place of Birth में आपको जन्म स्थान की जानकारी को टाइप करना हैं। मकान नंबर, गाँव, तहसील, जिला, राज्य आदि की जानकारी भरे।
  • बच्चे के माता और पिता की जानकारी जैसे माता-पिता का नाम, एड्रैस, आधार नंबर, मोबाईल नंबर और ईमेल आईडी आदि।
  • माता-पिता का पूरा एड्रैस (पता) को टाइप करें और नीचे Save के बटन पर क्लिक करें।
  • आगे अब आपको माता-पिता की इनफार्मेशन और Other इनफार्मेशन को भरना हैं।
  • अब आपको Birth Reporting Form को अपलोड करना हैं। यह फॉर्म जब भी बच्चे का जन्म किसी हॉस्पिटल में होता हैं तब हॉस्पिटल से दिया जाता हैं। आपको इस फॉर्म को अपलोड करने के बाद Save पर क्लिक करना हैं।
  • इसके बाद आपका जन्म प्रमाण पत्र अप्लाई हो जाएगा। अब आपको फिर से अपने यूजर आईडी और पासवर्ड को टाइप करें लॉगिन करने के बाद Print Reporting के बटन पर क्लिक करने के बाद आपको इस फॉर्म का प्रिन्ट निकाल लेना हैं।

आप इस तरह से उत्तर प्रदेश बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन मोबाईल फोन से घर बैठे ही अप्लाई कर सकते है और जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

इसे भी पढे – बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर लिंक कराने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें ?

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए क्या-क्या डॉक्युमेंट चाहिए ?

नया जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको निम्न दस्तावेज की जरूरत पड़ती हैं –

  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • बच्चे का आधार कार्ड अगर बना हुआ है तो
  • निवास का प्रमाण प्रूफ (एड्रैस प्रूफ)
  • बर्थ रिपोर्ट फॉर्म
  • मोबाईल नंबर
  • ईमेल आईडी आदि।

ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र अप्लाई करने के लिए आपको इन डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ती हैं।

बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लाभ – Birth Certificate Benefits

बर्थ सर्टिफिकेट एक आवश्यक और जरूरी डॉक्युमेंट्स होने के कारण आपके पास भी बर्थ सर्टिफिकेट जरूर होना चाहिए। हम आपको बर्थ सर्टिफिकेट यानि जन्म प्रमाण पत्र के फायदे बता रहे हैं –

  • बर्थ सर्टिफिकेट किसी भी नागरिक का जन्म का प्रमाण होता हैं।
  • जन्म प्रमाण पत्र आयु प्रमाण पत्र (Age Proof) का एक महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट हैं।
  • नए जन्मे बच्चे का आधार कार्ड बनाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र जरूरी हैं।
  • इसके साथ ही बच्चा का स्कूल में एडमिशन कराने के लिए आपके पास बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र का होना चाहिए।
  • सरकारी योजनाओ का लाभ लेने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती हैं।
  • पासपोर्ट बनाने आदि कार्यों के लिए भी हमारे की जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती हैं।

जन्म प्रमाण के इतने सारे फायदे को देखते हुए अगर आपका खुद का या आपके बच्चे का अभी तक जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना हुआ है तो आपको जन्म पत्र पत्र जरूर बनवाना चाहिए।

अगर आपके अभी भी जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं को लेकर किसी भी तरह के कोई सवाल है तो आप हमारे से कमेन्ट करके पुछ सकते हैं। हम आपके द्वारा पूछे गए सभी सवाल का जल्द ही जवाब देंगे।

Leave a Comment