दुबई वीजा ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद आप भी अपने मोबाईल से दुबई वीजा चेक करना चाहते हैं। अक्सर वीजा के लिए अप्लाई करने के बाद लोगों के दिमाग में यह सवाल जरूर आता है की हमारा वीजा लगा है या नहीं। आज के इस आर्टिकल मे हम आपको Dubai Visa Check Online की प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहे हैं।

अपने दुबई वीजा को चेक करने का सबसे आसान तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। जिसमे आप अपने मोबाईल से घर बैठे पासपोर्ट नंबर से दुबई वीजा चेक कर पाएंगे।
Dubai Visa Online Check Kaise Kare
दुबई वीजा कई तरह के होते हैं। हम इस आर्टिकल में दुबई टूरिस्ट वीजा और वर्क वीजा चेक करने की प्रोसेस बता रहे हैं। सबसे पहले हम जानेंगे की दुबई वर्क वीजा चेक कैसे करते है। इसके बाद हम दुबई टूरिस्ट वीजा ऑनलाइन चेक कैसे करते हैं देखेंगे।
मोबाईल से दुबई वर्क वीजा चेक कैसे करें ?
अपने पासपोर्ट नंबर से दुबई वर्क वीजा चेक करने के लिए आपको अपने मोबाईल में सबसे पहले MHORE ऐप को डाउनलोड करने के बाद इंस्टॉल कर लेना हैं। इसके बाद आपको इस ऐप को ओपन कर लेना हैं –

- आपको Most Used Services मे Show All के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।

- आपके सामने अब Services Overview पेज ओपन आ जाएगा। आपको यहाँ पर My Contract के ऑप्शन पर क्लिक करके इसे सिलेक्ट कर लेना हैं।

- अब आपको अपने Passport के नंबर को टाइप करना हैं। अपनी Nationality को सिलेक्ट करे और अपनी डेट ऑफ बर्थ को सिलेक्ट करने के बाद Submit करें।

- आपके सामने अब अगर आपके पासपोर्ट नंबर पर एम्प्लॉयमेन्ट वीजा जारी हुआ रहेगा तो आपको इस पेज पर कंपनी के साथ हुई कॉन्ट्रेक्ट डिटेल्स देखने को मिलेगी अन्यथा आपको यहाँ पर No Record का मैसेज दिखाई देगा।

इस तरह से आप दुबई वर्क वीजा ऑनलाइन अपने मोबाईल फोन से चेक कर सकते हैं। अब हम दुबई टूरिस्ट वीजा चेक करने की प्रोसेस को देखते हैं।
इसे भी पढ़ें – बैंक स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए बैंक में एप्लीकेशन कैसे लिखें ?
दुबई टूरिस्ट वीजा चेक कैसे करे पासपोर्ट नंबर से ?
दुबई टूरिस्ट वीजा अपने पासपोर्ट नंबर से चेक करने के लिए आपको अपने फोन में ICP Smart Services साइट को ओपन कर लेना हैं। इसके बाद आप नीचे बताएं सभी स्टेप को फॉलो करें –
- साइट को ओपन करने के बाद आप जैसे ही नीचे स्क्रॉल करेंगे तो आपको Public Services का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको पब्लिक सर्विसेज़ पर क्लिक कर देना हैं।

- अब आपको दाएं और साइड में File Validity का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक करना हैं।

- File Validity फॉर्म आपके सामने ओपन हो जाएगा। आपको Search By के ऑप्शन में दो ऑप्शन दिखाई देंगे।
- पहला File No. और दूसरा Passport आपको फाइल नंबर या पासपोर्ट नंबर को टाइप करना हैं।
- अगर अपने पासपोर्ट नंबर से वीजा चेक करना चाहते है तो Passport के ऑप्शन को सिलेक्ट करने के बाद Select the Type में Residency व Visa मे आपको Visa को सलेक्ट करना हैं।

- नीचे आपके सामने पासपोर्ट नंबर टाइप करने का ऑप्शन आ जाएगा। आपको अपने पासपोर्ट के नंबर और पासपोर्ट की एक्स्पाइरी डेट और अपनी Nationality को सिलेक्ट करने के बाद Search बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपके सामने आपके वीजा का स्टेटस आ जाएगा। फाइल नंबर, फाइल स्टेटस आदि की डिटेल्स आपके सामने आ जाएगी।

दुबई वर्क वीजा और टूरिस्ट वीजा का स्टेटस आप इस तरह से ऑनलाइन खुद से पासपोर्ट नंबर के द्वारा चेक कर सकते हैं।
Dubai Visa Check Online से सम्बन्धित सवाल (FAQ)
दुबई वीजा असली या नकली कैसे चेक करें ?
अपना दुबई वीजा असली है या नकली अगर चेक करना चाहते है तो आप अपने पासपोर्ट नंबर या फाइल नंबर से दुबई वीजा स्टेटस चेक करके पता कर सकते हैं। आपका दुबई वीजा असली है या फिर नकली हैं।
Dubai Visa Status Check कैसे करें ?
अगर आप पासपोर्ट नंबर से दुबई वीजा चेक करना चाहते है तो आप दुबई वीजा सर्विसेज़ की साइट https://smartservices.icp.gov.ae/ पर जाने के बाद Public Services को सलेक्ट करने के बाद File Validity का चयन करने के बाद अपने पासपोर्ट नंबर को टाइप करने के बाद दुबई वीजा स्टेटस चेक कर सकते हैं।